सवाई माधोपुर, 13 जून | राजस्थान पंचायती राज माध्यमिक शिक्षक संघ की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह जयपुर स्थित आरटीडीसी होटल गणगौर में सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में सवाई माधोपुर जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी, प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर, प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा, प्रदेश सलाहकार हरिशंकर गुर्जर, भरतपुर संभाग प्रभारी हरिचरण पोसवाल आदि प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर शर्मा रहे।
समारोह की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान ने की व विशिष्ट अतिथि महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष तेज सिंह राठौड़, संघ के परिवाद समिति अध्यक्ष इंद्राज जाखड़, प्रदेश सभाध्यक्ष रामप्रताप मीना, प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जवरीलाल प्रजापत, प्रदेश प्रवक्ता नारायण सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश जैन, प्रदेश महामंत्री गोपाल मीना व प्रदेश महिला संयोजिका कृष्णा यादव रहे। इस अवसर पर संघ के प्रदेश पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की विधिवत शपथ दिलाई गई तथा संगठन की आगामी नीतियों व कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। समारोह में प्रदेश भर से आए शिक्षकों, प्रतिनिधियों एवं संघ से जुड़े गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि महावीर शर्मा ने संगठन की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था की मजबूती में राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संगठन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ शिक्षा मंत्री से जल्द वार्ता कर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण सहित सभी वाजिब समस्याओं का समाधान करवाने की बात कही। प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर ने बताया की शपथ ग्रहण से पूर्व संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ जाकर संगठन का मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा। जिसमें तृतीय श्रेणी शिक्षकों की रुकी हुई डीपीसी करवा कर शिक्षकों को शीघ्र पदोन्नति का लाभ दिलवाने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 7 वर्ष से बंद पड़े तबादलों से प्रतिबंध हटाते हुए सभी शिक्षक संवर्ग के स्थानांतरण करवाने, विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती करवा कर पदों को भरने सहित विभिन्न 11 सूत्रीय मांगो को सम्मिलित किया गया।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने संगठन की मजबूती के लिए संघ के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने पर बल देने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री गोपाल मीना ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश मंत्री गोपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष चौथमल गुर्जर, राजेंद्र वर्मा, जितेंद्र गौड़, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष बेबी नंदा, गोपी कुमावत सहित प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री, सभाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी ने भाग लिया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।