भाजपा की विजय संकल्प बैठक को लेकर तैयारी बैठक आयोजित


राष्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारी रहेंगे उपास्थित

सवाई माधोपुर 8 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प बैठक 9 और 10 जुलाई को रणथंभौर, सवाई माधोपुर में आयोजित होगी।
भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित के हवाले से बताया कि भाजपा की विजय संकल्प बैठक मे राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी सहित राजस्थान के प्रमुख नेता भाग लेंगे और मिशन 2023 को लेकर बैठक करेंगे। विजय संकल्प बैठक की तैयारियो को लेकर भाजपा सवाई माधोपुर के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमे प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जितेंद्र गोठवाल, सुखबीर सिंह जौनपुरिया, एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा उपस्थित रहे।
प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि भाजपा राजस्थान में अपने विजय संकल्प की शुरुआत देश में विश्वप्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश की नगरी में से कर रही है, उन्होंने बताया कि रणथंभौर का दुर्ग अभेद दुर्ग माना जाता ही जिससे पार्टी राजस्थान में अपनी जीत की संकल्प यात्रा शुरू कर रही है।


यह भी पढ़ें :  भागवत कथा में हुआ रुक्मणी विवाह का वर्णन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now