कामां उपखंड के ग्रामीण सेवा शिविरों में वर्षों से लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर पात्र परिवारों को मौके पर ही आवास के पट्टे सौंपे गए।
डीग। अमर दीप सेन। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम पंक्ति के आमजन को संबल प्रदान करने और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कामां उपखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए, जहां उपखंड प्रशासन ने सजगता दिखाते हुए वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर पात्र ग्रामीणों को उनके आवास के पट्टे सौंपे।
#### सोनोखर में दो परिवारों को मिला मालिकाना हक
कामां उपखंड की ग्राम पंचायत सोनोखर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान वर्षों से लंबित मामलों का समाधान करते हुए दो परिवारों को बड़ी राहत प्रदान की गई।
शिविर में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनोखर पंचायत के गांव दांदेड़ा निवासी खेम सिंह पुत्र गोविन्द सिंह तथा गांव गुरीरा निवासी रमेश पुत्र बाबू लाल को उनके आवास के पट्टे मौके पर ही तैयार कर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सौंपे गए।
अपने आवास का वैध पट्टा मिलने पर दोनों लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने इस पहल के लिए राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीणों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
#### ऐंचवाड़ा शिविर में भी मिला आवास का पट्टा
इसी प्रकार कामां उपखंड की ग्राम पंचायत ऐंचवाड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर भी स्थानीय निवासियों के लिए राहत लेकर आया।
शिविर के दौरान गांव बादीपुर निवासी यादराम पुत्र करतार के आवास संबंधी दस्तावेज पूर्ण करवाए गए तथा नियमानुसार उन्हें मौके पर ही आवास का पट्टा जारी किया गया।
अपने घर का मालिकाना हक प्राप्त होने पर लाभार्थी एवं उनके परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की इस पहल से उन्हें बिना किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाए गांव में ही अपना अधिकार प्राप्त हो गया।
#### जनकल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा सीधा लाभ
ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टा वितरण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। शिविरों में स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान होने से ग्रामीणों को राहत मिल रही है तथा लंबे समय से लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:

डीग, राजस्थान
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।