गंगापुर आगमन पर भाजपाईयों ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का अभिनंदन किया

Support us By Sharing

गंगापुर आगमन पर भाजपाईयों ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का अभिनंदन किया
2023 के विधानसभा चुनावों में राजस्थान में खिलेगा कमल; भाजपा की सरकार बनाएंगे : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

2023 के विधानसभा चुनावों में राजस्थान में खिलेगा कमल; हम मिलकर कमल खिलाएंगे; भाजपा की सरकार बनाएंगे : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।

गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर से धौलपुर जा रही थी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कार्यकर्ताओ के आग्रह पर रुकी गंगापुर, करीब 45 मिनट कार्यकर्ताओ से चर्चा कर चुनावों में जुट जाने का आव्हान किया। वसुंधरा राजे बोली प्रदेश में जारी कुशासन से जनता को निजात दिलाने एवं प्रचंड बहुमत से विजय के लिए भाजपा तैयार है। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गंगापुर सिटी आगमन पर बाईपास स्थित पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सवाई माधोपुर से धौलपुर जाते समय करीब 3:30 बजे गंगापुर सिटी पहुचने पर कार्यकर्ताओ के आग्रह पर रुकी।

होटल द पर्ल में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एव पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर फूल मालाओं से लादकर अभूतपूर्व स्वागत सत्कार किया। उन्होंने करीब 45 मिनट तक कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं से पूर्व मुख्यमंत्री ने परिचय किया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह परिवार एक सुदृढ़ व सशक्त परिवार है और 2023 की तैयारी करके बैठा है। हम सब मिलकर एक संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे, राजस्थान में फिर से कमल खिलाएंगे तथा सुशासन की सरकार बनाएंगे। कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी को मिलकर पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ 2023 में गंगापुर सिटी में भाजपा का विधायक बनाने के लिए मेहनत करनी है। 2023 के विधानसभा चुनावों में गंगापुर में कमल खिलेगा।गंगापुर में फिर से कमल खिलाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में जारी कुशासन से जनता को निजात दिलाने एवं प्रचंड बहुमत से विजय के लिए भाजपा तैयार हैं। मोदी सरकार के राष्ट्र सेवा को समर्पित ये 9 वर्ष देश में सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं, जिन पर हम सभी को गर्व है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कहा कि मुझे गर्व एवं खुशी है कि आप लोगों का साथ, समर्थन व विश्वास निरंतर बना हुआ है। यकीनन यही वह प्रेम है जो मैंने मेरे राजस्थान परिवार से कमाया है। उन्होंने अंत में कार्यकर्ताओं विजय का संकल्प दिलाया और कहा कि हम मिलकर कमल खिलाएंगे, भाजपा की सरकार बनाएंगे। मनोज कुनकटा ने बताया कि इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर, प्रधान हंसराज मीणा, प्रधान प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल,उप सभापति वीरु पुजारी, विस्तारक नीरज शर्मा,पूर्व उप सभापति दीपक सिंघल, पूर्व जिला महामंत्री मनोज बंसल, मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल सोनी, मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास, पार्षद बबलू चौधरी, गोविन्द पाराशर, गौरव मंगल, वेद प्रकाश शर्मा, अतुल मुदगल, उमर गद्दी, पार्षद भवानी सिंह गुर्जर,पूर्व पार्षद फारुक गद्दी, अंजू जाटव, रामकेश छंगा,नमो गुर्जर,जीतू गुर्जर, मनोज कुनकटा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!