सूरौठ में विश्व आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सुधार के बिंदुओं पर हुई चर्चा 


सूरौठ। कस्बे में मीणा समाज की ओर से शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां बूढंदे बाबा मंदिर परिसर में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरौठ थाना प्रभारी महेश चंद मीणा थे तथा अध्यक्षता पटेल कंचन लाल मीणा ने की। संगोष्ठी में वक्ताओं ने आदिवासी महापुरुषों की ओर से किए गए रचनात्मक कार्यों पर प्रकाश डाला।
आदिवासी मीणा महासभा के ब्लाक अध्यक्ष विश्राम मीणा एवं सामाजिक कार्यकर्ता केदार मीणा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मीणा समाज के लोगों ने आदिवासी महापुरुष बिरसा मुंडा की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर की। इस अवसर पर थाना प्रभारी महेश मीणा ने कहा कि समाज के लोग नशा मुक्ति को लेकर अभियान चलाएं तथा प्रति व्यक्ति पांच पौधे अवश्य लगाएं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल एवं जमीन को बचाने में आदिवासी महापुरुषों का विशेष योगदान रहा है। संगोष्ठी के पश्चात बूढंदे बाबा मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर समाज सुधार के विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में बत्तू मेंबर, प्रेमराज मीना, रघुनाथ मीणा, पुजारी हल्के मीणा, राहुल मीणा, रिंकू मीणा, जयसिंह मीणा, रजनीश मीणा, अमर सिंह मीणा, संपत कटकड़िया, संजय बंडा, डॉ जीतू मीणा विनेगा, अध्यापक राम रूप मीणा भुकरावली, पप्पू मीणा पी डब्ल्यू आई, गोविंद पीटीआई सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  शाहपुरा में शिक्षा व संस्कृति का संगम- अनुराग बाला पाराशर फाउंडेशन ने किया डिजिटल कक्षा व सरस्वती मंदिर का लोकार्पण


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now