भव्य तिरंगा 🇮🇳 रैली का आयोजन किया
वजीरपुर| राजकीय महाविद्यालय वजीरपुर एवं उपखंड क्षेत्र के कन्या महाविद्यालय व सिद्धि विनायक महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा 🇮🇳 रैली का आयोजन किया । कार्यक्रम आयोजक नोडल अधिकारी राजकीय महाविद्यालय रामकेश मीना ने बताया कि राज्यसरकार के आदेशों की पालना मे “नई किरण, नशा मुक्ति अभियान ” के तहत नशा मुक्ति के लिए विद्यार्थियों को शपथ दिलायी गई इसके पश्चात तीनों महाविद्यालय के छात्र छात्राओं नें भव्य तिरंगा रैली का आयोजन रखा जिसमें छात्र छात्राओं के अतिरिक्त सैकड़ों ग्रामीण जनों ने भी भाग लिया ।कार्यक्रम आयोजक श्री रामकेश मीना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है ।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा रैली का भी आयोजन किया गया। रैली में राष्ट्रीय ध्वज के साथ देशभक्ति के नारे गूंजते रहे और नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की भावना एवं नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सिद्धि विनायक के प्राचार्य नाहरसिंह मीना , महाविद्यालय संकाय सदस्य भूरसिंह गुर्जर रामप्रसाद बैरवा तथा दीपक शर्मा विष्णु प्रमोद शर्मा ,अरविंद शर्मा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर तिरंगा यात्रा में भाग लिया और नशा मुक्त समाज के निर्माण इस संकल्प के साथ ही कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।