गंगापुर सिटी क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर शासन सचिवालय में उप मुख्यमंत्री से की विस्तृत मुलाकात
जयपुर। भाजपा नेता मनोज कुमार गुर्जर कुनकटा ने बुधवार को जयपुर स्थित शासन सचिवालय मंत्रालय में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, जनसमस्याओं तथा जनहित के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दे रखे
मुलाकात के दौरान भाजपा नेता मनोज कुमार गुर्जर कुनकटा ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के समक्ष गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों और स्थानीय जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने तथा आमजन से जुड़े मुद्दों के प्रभावी समाधान की आवश्यकता पर भी चर्चा की।
जनता की समस्याओं के समाधान को बताया सरकार की प्राथमिकता
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं को समझने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनना तथा उनके प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े विषयों पर सरकार गंभीरता के साथ कार्य कर रही है और विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।