गंगापुर सिटी| राजस्थान शिक्षा संघ (सियाराम) के प्रदेश मंत्री सोहन लाल गुप्ता के नेतृत्व में उपशाखा अध्यक्ष श्रीजेश गुर्जर और पदाधिकारियों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बा. गंगापुर सिटी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बा. महानन्दपुर,राजकीय उ. माध्यमिक विद्यालय महानन्दपुर, महात्मा गॉंधी विद्यालय सपेरा बस्ती, में शिक्षा, शिक्षार्थी और शिक्षकों की मांगों के लिए जयपुर में 3 सितंबर 2025 बुधवार को 22 गोदाम पुलिया जयपुर पर प्रात 10:00 बजे विशाल रैली और विधानसभा पर प्रदर्शन करने के लिए अध्यापकों से संपर्क किया।
प्रदेश मंत्री सोहनलाल गुप्ता ने बताया कि शिक्षक स्थानांतरण नीति लागु कर स्थानांतरण करने व तृतीय वेतन श्रंखला अध्यापकों की पदोन्नति,प्रबोधक,कम्प्यूटर अनुदेशक,व्यावसायिक प्रशिक्षक,वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता,उप प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्य, पीईईओ सहित शिक्षकों के सभी केडर की प्रमुख मांगों को लेकर राजस्थान सरकार द्वारा की गई वादा खिलाफी को लेकर *राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) द्वारा चलाए जा रहे प्रान्त व्यापी आंदोलन के तहत
सभी शिक्षकों को आव्हान किया कि शिक्षा, शिक्षार्थी व शिक्षकों की प्रमुख मांगों के समर्थन में 03 सितम्बर 25 (बुधवार) को जयपुर में आयोजित विशाल शिक्षक रैली में भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाएं।
रैली में चलने के लिए हरिप्रसाद बेरवा, गायत्री मीणा, राजकुमारी गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, विद्यावती मीणा, रामावतार मीणा,कालूराम, सारिका गुप्ता ने चलने के लिए आश्वासन दिया।
इस दौरान ओ.आर.एफ.की समस्या के बारे में बताया गया कि निदेशक महोदय द्वारा दिनांक 22 अगस्त से 25 अगस्त तक विद्यार्थियों का ओ.आर.एफ.करना था लेकिन जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, कोटा, नागौर,बूंदी सभी जिलों में अतिवृष्टि होने के कारण विद्यालय में विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई है, अतः निदेशक महोदय को ओ.आर.एफ.की तिथि सितंबर माह में करवाने के लिए पत्र लिखने का प्रस्ताव रखा। डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में विक्षकों का पारिश्रमिक बहुत ही न्यून है जिस प्रकार की केंद्र अधीक्षक को प्रति दिवस ₹50 का भुगतान, विक्षकों के लिए ₹40 प्रतिदिन भुगतान करने का विगत कई वर्षों से प्रावधान चल रहा है लेकिन समय की मांग को देखते हुए पारिश्रमिक दरे भी संशोधित करने के लिए मांग की गई है।
इस पर प्रदेश मंत्री सोहन लाल गुप्ता ने सभी को आश्वासन दिया कि निदेशक महोदय को पत्र लिखकर के ओ.आर.एफ.की तिथि को सितंबर माह में करवाने और डीएलएड परीक्षा की पारिश्रमिक दरों के लिए भी लिखकर संशोधन करवाने का प्रयास किया जाएगा ।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।