राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों का माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान, सेवा और समर्पण को सराहा गया।
डीग। अमर दीप सेन। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार को डीग में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा चिकित्सकों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मदन मोहन उपाध्याय बॉबी एवं महामंत्री जतिन गुप्ता के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सकों का माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
#### चिकित्सकों का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय में कार्यरत पीएमओ डॉ. जीतेन्द्र सिंह, डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, डॉ. हिमांशु पाराशर, डॉ. हेमराज सिंह, डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. अंकिता जैन, डॉ. निर्मला फ़ौजदार, डॉ. राजीव मित्तल सहित अन्य चिकित्सकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी चिकित्सकों को माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
#### समाज के प्रति चिकित्सकों की भूमिका को सराहा
भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मदन मोहन उपाध्याय बॉबी ने कहा कि चिकित्सक अपने समर्पण, सेवा और मानवता के भाव से समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे उन सभी चिकित्सकों के प्रति सम्मान, आभार और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जो निरंतर लोगों की सेवा में समर्पित रहते हैं।
उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का योगदान केवल मरीजों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा की भावना को भी सशक्त बनाते हैं।
#### कार्यकर्ता भी रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान दीपक बंसल, प्रसाद दुबे और खरेंद्र पाराशर सहित भाजपा युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।
यह भी पढ़ें:

डीग, राजस्थान
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।