14 सितंबर को बिच्छूदोना में चकेरी महापंचायत की रूपरेखा बनाने के लिए बैठक
21 सितंबर को चकेरी की महापंचायत में भारी संख्या में जुटेंगे ग्रामीण
डूंगरी बांध के समर्थन में घर-घर पर लगाएंगे आंदोलन का झंडा
सवाई माधोपुर, 13 सितम्बर। डूंगरी बांध विरोध आंदोलन के तहत ग्राम संघर्ष सभा यात्रा लगातार जारी रही। सितम्बर को डूंगरी, भूरीपहाड़ी, बसों खुर्द, बसों कला, एंडवा,श्यामपुरा,निवाड़ी,ओलवाड़ा, हिंगोनी,निनोनी,रामडी,घुड़ासी,करेला गांवों में सभाएं संपन्न हुईं।
सभाओं में भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 21 सितम्बर को चकेरी गांव में होने वाली विशाल महापंचायत को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। हर गांव से महिलाएं, पुरुष, युवा, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे। इसके लिए 14 सितंबर को बिच्छूदोना में विशेष रूपरेखा बैठक का भी आयोजन किया जाएगा ।
ग्राम सभाओं के दौरान ग्राम कमेटियों को मजबूत करने और आंदोलन को हर स्तर पर और अधिक प्रखर बनाने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि वे पूरी ताकत से संघर्ष को सफल बनाएंगे और सरकार को डूंगरी बांध योजना रद्द करने के लिए मजबूर करेंगे।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार बिना जनसहमति के मनमाने तरीके से बांध बनाने पर अड़ी हुई है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।