श्री नरेंद्र मोदी जी के 75 वे जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया


गंगापुर सिटी| आज भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 75 वे जन्मदिवस पर अरिहंत उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर गंगापुर सिटी में स्वच्छता अभियान चलाया गया| सभी विद्यार्थीयों ने स्वच्छता अभियान में भाग लेकर अपने घर के आस पास एवं विद्यालय के आस पास स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने और गन्दगी नहीं फैलाने की शपथ ली |तथा सभी विद्यार्थीयों ने आदरणीय प्रधानमंत्री को जन्मदिन शुभकामनाये प्रेषित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि माननीय प्रधानमंत्री जी सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रहे|कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महोदय श्री जगदीश प्रसाद जैन ने सभी विद्यार्थीयों को पूर्ण स्वच्छता का ध्यान रखने और स्वयं को भी पूर्ण स्वच्छ रखने का संदेश दिया |कार्यक्रम में सारांश जैन,योगिता सैनी,प्रियंका सैनी,भानु कुमार सोनी,योगेश गुप्ता,देवेंद्र सिंहल,दिया सैन,पूजा वर्मा,मनराज प्रजापत आदि शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे|

 


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now