आमजन से गौ माता के संरक्षण संवर्धन की अपील की
गंगापुर सिटी| भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा गंगापुर सिटी के तत्वावधान में आयोजित सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत शहर मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के दशहरा मैदान स्थित गोपाल गौशाला में पहुंचकर गौ माताओ को हरा चारा खिलाकर आमजन से उनके संवर्धन और उनके संरक्षण की अपील की गयी! इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास ने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता घर, परिवार, समाज एवं संपूर्ण सृष्टि को संपन्नता प्रदान करने वाली और कई प्रकार के पंचगव्य औषधीय प्रदान करने वाली होती है अतः इसका संवर्धन,संरक्षण मानव जाति के कल्याण के लिए अति आवश्यक है! जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर गौसेवा मण्डल संयोजक एवं गोपाल गौशाला के अध्यक्ष विजय गोयल, वरिष्ठ नेता रामसिंह खटाना, नरेश दुबे, मण्डल महामंत्री कमलेश महावर, गोविंद गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विकास सैनी, चिरंजी लोधा, मण्डल मंत्री मुकेश प्रजापत, सीताराम गुर्जर, कृपाशंकर उपाध्याय, एडवोकेट संदीप जैमिनी, पार्षद गोविंद पाराशर, गोपाल धामोनिया, कोषाध्यक्ष गोपाल गर्ग, जीतू महावर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं गौसेवक उपस्थित रहे|
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।