भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर” का आयोजन शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से जांगिड़ धर्मशाला में


भाजपा गंगापुर सिटी एवं तलवाड़ा मंडल के संयुक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का कार्यक्रम 

गंगापुर सिटी| भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे शिव पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत अनेक सेवा कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है! भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत 20 सितंबर 2025 शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से गंगापुर शहर जांगिड़ धर्मशाला में भाजपा शहर मंडल गंगापुर सिटी एवं तलवाड़ा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है जिसमें गंगापुर शहर एवं तलावड़ा क्षेत्र के समस्त सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों एवं शहरवासियों,शहर व ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में रक्तदाता के रूप में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है |


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now