तीसरे दिन भी वेनतीजा रही वार्ता; अनिश्चितकाल के लिए आंदोलन जारी


गंगापुर सिटी| अग्रवाल खंडेलवाल ट्रस्ट मामले पर गंगापुर सिटी में हजारों समाज के बंधु अपने प्रतिष्ठान दुकान संस्थान बंद रखकर धरने पर बैठे हुए धोलपुर में टोंक में करौली, हिंडौन कैला देवी सवाईमाधोपुर, वजीरपुर समाज बंद रखकर, बाटोदा, कोटा बूंदी दौसा जिले राजस्थान के अनेकों जिलों में दोनो समाज के अग्रवाल खंडेलवाल समाज के लोगों ने स्थानीय स्तर पर ज्ञापन दिए और धरने में शामिल हुए अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश युवा अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री सन्मति हंकारा, राजेश गोयल पूर्व उप सभापति सवाई माधोपुर धरने में शामिल हुए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमराज जिंदल हेमराज ने कहा कि राजस्थान सरकार एवं प्रशासन अग्रवाल खंडेलवाल ट्रस्ट मामले पर शीघ्र सुनवाई करें अन्यथा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर इस मामले को ले जाने का काम किया जावेगा आज वैश्य समाज सभ्य समाज को अपने हक के लिए आंदोलन धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है यह सरकार और प्रशासन की निष्क्रियता है राजस्थान में प्रशासन की शह पर असामाजिक अराजकता फैलाने वाले तत्वों को संरक्षण देने का काम हो रहा है व्यापारी वर्ग प्रताड़ित हो रहा है और सरकार आंख मूंद कर बैठी है अग्रवाल समाज जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बरनाला नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल अग्रवाल खंडेलवाल ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र खुटेटा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र गर्ग मनोज बंसल कुंदन गुप्ता ट्रस्ट के उपाध्यक्ष शंभू आर्य प्रदेश पदाधिकारी हंस जिंदल अग्रवाल महिला मंडल जिला अध्यक्ष रेखा गर्ग सहित अग्रवाल खंडेलवाल वैश्य समाज की सैकड़ो महिलाएं और सभी पदाधिकारीयों ने कहा की समाज हक की लड़ाई लड़ रहा है और प्रशासन जब तक हमारी मांगों को पूरी नहीं करेगा हम धरना स्थल से नहीं हटेंगे समाचार लिखे जाने तक अग्रवाल खंडेलवाल धर्मशाला ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं प्रशासन वार्ता में सहमति नहीं बन पाने के चलते धरना स्थल पर दोनों समाज के सैकड़ो नागरिक धरने पर बैठे रहे एवं पदाधिकारीयों ने कहा कि जब तक प्रशासन अग्रवाल खंडेलवाल धर्मशाला ट्रस्ट मामले में न्याय नहीं करेगा तब तक अनिश्चितकाल के लिए आंदोलन जारी रहेगा|


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now