खाद्य सुरक्षा दल ने गंगापुर सिटी में लिए दूध, घी, धनिया पाउडर के सेम्पल


खाद्य सुरक्षा दल ने गंगापुर सिटी में लिए दूध, घी, धनिया पाउडर के सेम्पल

सवाई माधोपुर, 14 जुलाई। जिले में चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत  शुक्रवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने गंगापुर सिटी में मिलावटी दूध होने के संदेश में कार्यवाही की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा गंगापुर सिटी में मिलावटी दूध होने के संदेह में सरस डेयरी से दूध के दो सेम्पल लिए गए। साथ ही सरस घी व धनिया पाउडर के सैंपल लिए गए। कार्यवाही के दौरान फ़ूड सेफ़्टी ऑफिसर वेदप्रकाश पूर्वीया, वीरेंद्र सिंह एवं बाबूलाल तगाया उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें :  रेवाड़ी मोहल्ला गोगा जी मंदिर पर भागवत कथा का श्रवण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now