नदबई में 6 करोड़ की लागत से होगा 30 सडकों का निर्माण

Support us By Sharing

नदबई में 6 करोड़ की लागत से होगा 30 सडकों का निर्माण
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल समारोह में किया शुभारम्भ

नदबई, 15 जुलाई। प्रदेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्चुअली समारोह में प्रदेश की सभी शहरी निकायों में सड़क निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नदबई शहरी क्षेत्र में शामिल करीब करोड़ रुपए की लागत से 30 सडकों का शुभारम्भ भी किया। समारोह में नगर पालिकाध्यक्ष हरवती सिनसिनवार सहित नगर पालिका जनप्रतिनिधी व विभागीय अधिकारी वीसी से शामिल हुए। समारोह दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हुए विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए सडकों के निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया। बाद में नदबई नगर पालिका क्षेत्र में करीब 6 करोड़ की लागत से 30 अलग-अलग सडकों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करने पर नगर पालिकाध्यक्ष हरवती सिनसिनवार ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण सडकों का निर्माण कार्य पूर्ण होने का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष ने भी विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यो में गुणवत्ता रखने व अनिमितता मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान उपाध्यक्ष अशोक पुष्पा उपाध्याय, अधिशाषी अधिकारी केन्द्रप्रसाद शर्मा सहित विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधी भी मौजूद रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!