2 से 15 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सहकार सदस्यता शिविर
सवाई माधोपुर, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार 2 से 15 अक्टूबर तक चल रहे सहकार सदस्यता अभियान का जिला स्तरीय शुभारम्भ गुरुवार को चौथ का बरवाड़ा में हुआ। ग्राम सेवा सहकारी समिति लि., चौथ का बरवाडा में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर एवं प्रशासक काना राम ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर अभियान का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सहकार सदस्यता पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि सहकारिता को जन-जन तक पहुँचाने और अधिकाधिक लोगों, विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को सहकारी समितियों से जोड़ने का यह सुनहरा अवसर है। उन्होंने बताया कि शिविरों के दौरान सहकारी सेवाओं की जानकारी देने के साथ-साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजनाओं के लाभार्थियों की आधार सीडिंग और ई-केवाईसी का कार्य भी किया जाएगा, ताकि किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।
उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों में न्यूनतम 15 प्रतिशत नये सदस्यों को जोड़ा जाएगा। सहकारिता से जुड़े किसान ब्याज मुक्त ऋण और अन्य योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक विजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 2 से 15 अक्टूबर तक जिले की सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों में विशेष कैम्प आयोजित होंगे। कोई भी नागरिक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद सहकारिता से जुड़ सकता है और गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त कर सकता है।
उप-रजिस्ट्रार डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में पैक्स का गठन, नए गोदामों का निर्माण और ग्रामीणों तक सहकारी योजनाओं के लाभ पहुँचाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
कार्यक्रम में चौथ का बरवाड़ा उपखंड अधिकारी जोगेंद्र सिंह, जिला प्रभारी सहकारिता शिव दयाल मीना, संयुक्त निदेशक (कृषि) राकेश कुमार अटल, मंडल अध्यक्ष बाबू लाल सैनी सहित सहकारी समितियों के अध्यक्ष विभाग एवं बैंक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
3 अक्टूबर को बामनवास शाखा क्षेत्र के टुण्डिला और रानीला, बाटोदा शाखा क्षेत्र के बरनाला और आकोदिया, बौंली शाखा क्षेत्र के बौंली, थडी और कुशलपुरा, चौथ का बरवाड़ा शाखा क्षेत्र के शिवाड, टापुर और ईसरदा, गंगापुर सिटी शाखा क्षेत्र के जीवली, बामन बडौदा, खूंटला और छोटी उदेई, खण्डार शाखा क्षेत्र के खण्डेवला, पाली और गण्डावर, मलारना शाखा क्षेत्र के कुंडली गदी, भाडोती, मकसूदनपुरा और शेषा, मानटाउन शाखा क्षेत्र के लोरवाडा, सवाई माधोपुर शहर शाखा क्षेत्र के आलनपुर और लहसोडा में सहकार सदस्यता शिविर लगाए जाएंगे।
इसी क्रम में 4 अक्टूबर को बामनवास शाखा क्षेत्र के बिचपुरी, कोहली प्रेमपुरा और सितोड, बाटोदा शाखा क्षेत्र के जीवद और भिनोरा, बौंली शाखा क्षेत्र के जौलन्दा, खिरनी, मित्रपुरा और मोरन, चौथ का बरवाड़ा शाखा क्षेत्र के रजमाना और महापुरा, गंगापुर सिटी शाखा क्षेत्र के बाढकलां, सेवा और श्यारोली, खण्डार शाखा क्षेत्र के अनियाला, कुरेडी, बहरावण्डाखुर्द और दौलतपुरा, मलारना शाखा क्षेत्र के मलारना चौड़, मानटाउन शाखा क्षेत्र के सिनोली, दून्दरी, मैनपुरा और पढाना, सवाई माधोपुर शहर शाखा क्षेत्र के भूरी पहाड़ी और ओलवाडा में सदस्यता अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित होंगे।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।