विधायक महंत प्रतापपुरी आईएफडब्ल्यूजे के विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत


जयपुर 2 अक्टूबर। देश के प्रथम एवं अग्रणी तथा राजस्थान के सबसे बड़े पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे (इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स) की एक महत्वपूर्ण बैठक जयपुर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्रसिंह राठौड़ ने की।
बैठक में तारातरा मठ के मठाधीश महंत प्रतापपुरी महाराज, जो पोकरण के वर्तमान विधायक भी हैं, को उनकी पूर्व अनुमति प्राप्त करते हुए संगठन में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का उद्देश्य महंत प्रतापपुरी का अनुभवी मार्गदर्शन प्राप्त करना था, जिससे पत्रकारों के हित में संगठन और भी सक्रियता से कार्य कर सके। संगठन के संरक्षक विष्णुदत्त शर्मा और शंकर नागर ने यह प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन प्रदेश महासचिव मनवीरसिंह चुड़ावत ने किया। उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए इस निर्णय का स्वागत किया। इस निर्णय से संगठन को महंत प्रतापपुरी महाराज का प्रत्यक्ष मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है, जो पत्रकारों के हित में कार्य करने में सहायक होगा।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now