सवाई माधोपुर 9 अक्टूबर। तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर में गुरूवार को प्रारंभ हुआ। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरकेश लाल मीना थे। अध्यक्षता अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अजय शर्मा ने की।
मेले का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, संयोजक प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद साहू सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी ने बाल वैज्ञानिकों का हौंसला बढाते हुए कहा कि बालक वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाते हुए अपने जीवन में प्रगति की ओर अग्रसर हो। उन्होंने जिला स्तर के मेले में भाग लेने वाली प्रतिभाओं द्वारा बनाए गए मॉडल एवं प्रादर्शाे की सराहना करते हुए सदैव नवाचार के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद साहू ने बाल वैज्ञानिकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि विज्ञान का जीवन में सर्वाधिक महत्व है। विज्ञान के सिद्वांतों के आधार पर बनाए गए मॉडल एवं आविष्कार जीवन को सहज बनाने में सहायक होते है। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अजय शर्मा ने प्राचीन भारत में विज्ञान विषय पर प्रकाश डालते हुए जीवन में विज्ञान की महत्ता बताई। अतिथियों ने बाल वैज्ञानिकों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी एवं मॉडलों का अवलोकन किया तथा बनाए गए मॉडलों के संबंध जानकारी प्राप्त की। निर्णायकों द्वारा प्रादर्श प्रदर्शनी का अवलोकन कर विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की।
प्रतियोगिता के प्रभारी आलोक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को विज्ञान मेले में सेमीनार एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता एवं मेले के आयोजन में पवन जैन, संतोष शर्मा, पारस जैन, हितेन्द्र जैन, प्यारेलाल मीना, रामधन बैरवा, रूकेश मीना सहित अन्य व्याख्याता एवं कार्मिकों का सराहनीय सहयोग मिला।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।