सरेराह मोबाइल लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार


बौंली, बामनवासl श्रद्धा ओम त्रिवेदीl क्षेत्र के भाडोती -खिरनी सड़क मार्ग पर युवकों से मारपीट कर मोबाइल लूट कर ले जाने के आरोपी विक्रम सिंह गुर्जर उम्र 27 वर्ष निवासी खिरनी को बौंली थाना पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लूट का मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल की हैl बौंली पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि लालसोट निवासी खालिद खान में मामला दर्ज कर अवगत कराया था कि 26 अक्टूबर 2025 की रात्रि को 7:45 पर मैं और मेरा दोस्त सोहेल खान वापस आ रहे थे रास्ते में खिरनी के बड के पेड़ के पास दो बाइक पर सवार 6 लोगों ने बाइक से रास्ता रोक लिया एवं उन्होंने कहा कि तुम्हारा फाइनेंस बाकी है और उन्होंने हम दोनों को पीटा और मोबाइल छीन लेगए व बाइक की चाबी भी लेगएl पुलिस ने अभियोग संख्या 381/2025 धारा 309(6)111 (2)बी, बीएनएस 2023 में मामला दर्ज कर अनुसंधान उप निरीक्षक राजेंद्र गिरी को सौंप गईl पुलिस टीम द्वारा घटना के पश्चात लगातार पीछा करते हुए 24 घंटे में ही आरोपीगणों का पता लगाकर आरोपी विक्रम सिंह गुर्जर निवासी खिरनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं आरोपी विक्रम को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त कर लिया गया है व अन्य आरोपीगणों का पता लगाकर अनुसंधान जारी हैl


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now