एसीबी का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


जोधपुर 29 अक्टूबर। एसीबी चौकी जोधपुर शहर द्वारा सजग ग्राम योजना एवं जागरूकता के तहत ओएनजीसी जोधपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों और उनके परिवार जनों को भ्रटाचार निरोधक ब्यूरो की कार्यप्रणाली एवं भ्रष्टाचार निवारण में जनसहभागिता के बारे में जानकारी दी गई।
इसके साथ ही ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप नंबर एवं पोस्टर्स उपलब्ध करवाते हुए प्रचार प्रसार किया गया। इस अवसर पर ओएनजीसी के कर्मचारी उनके परिवार जन तथा एसीबी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now