डीग| जिला डीग के हैड कांस्टेबल श्री लक्ष्मन सिंह ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की।लक्ष्मण सिंह ने अपने साथी पुलिस कर्मी को कुएं में गिरने से मौत होने पर कोई भी व्यक्ति कुएं में उतरने को तैयार नहीं हुआ लक्ष्मण सिंह ने तुरंत रस्सी बांधकर उसको बाहर निकाला ऐसे ही डीग में नौकरी के दौरान मोटरसाइकिल के एक्सीडेंट में एक युवक को तुरंत उपचार हेतु लेकर आए उनकी वर्दी भी पूरी खून से हो गई थी और प्राइवेट गाड़ी से उसे रेफर कर भरतपुर भेज जिससे उसकी जान बची
लक्ष्मण सिंह इस दौरान नगर में कार्यरत हैं
दिनांक 02.11.2025 को सड़क दुर्घटना में घायल महिला की बार-बार धीमी होती धड़कन पर बिना समय गंवाए उन्होंने दो बार CPR देकर उनकी जान बचाई और अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस अधीक्षक डीग ओम प्रकाश मीना ने हैड कांस्टेबल लक्ष्मन सिंह (न. 83) को इस प्रशंसनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र मय नगद पुरस्कार से किया सम्मानित किया