डीग में पैरा लीगल वॉलिंटियर की बैठक, ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान के दिए निर्देश


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विद्यालयों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पैरा लीगल वॉलिंटियरों को दिशा-निर्देश दिए।

डीग। अमर दीप सेन। डीग में पैरा लीगल वॉलिंटियर की बैठक जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के अध्यक्ष हेमराज गौड़ के निर्देशन में आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राम किशन शर्मा (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में जिला स्तरीय पैरा लीगल वॉलिंटियरों की बैठक लेकर आगामी विधिक जागरूकता कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।

ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान पर दिए दिशा-निर्देश

बैठक के दौरान उपस्थित सभी पैरा लीगल वॉलिंटियरों को “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सचिव राम किशन शर्मा ने कहा कि अभियान के तहत व्यापक स्तर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक जागरूकता का संदेश पहुंच सके।

7 और 21 जुलाई को विद्यालयों में होंगे कार्यक्रम

बैठक में बताया गया कि 7 जुलाई 2026 (मंगलवार) तथा 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) को विद्यालय परिसरों में “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे” कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाएगा।

‘नशे को ना कहो, अपने सपनों को हां कहो’ होगी थीम

अभियान की थीम “नशे को ना कहो, अपने सपनों को हां कहो, नशा कोई स्टाइल नहीं: अपने मन, शरीर और भविष्य की रक्षा करो” निर्धारित की गई है। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

ये अधिकारी और कर्मचारी रहे उपस्थित

बैठक में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ विनोद कुमार शर्मा, डिप्टी चीफ राजेंद्र कुमार शर्मा, असिस्टेंट आशुतोष शर्मा, रोहन फौजदार, सोना गौतम, न्यायिक कर्मचारीगण एवं जिला स्तरीय पैरा लीगल वॉलिंटियर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *