कल्याण करोति नेत्र संस्थान के शिविर में आंखों की जांच, दवाइयों और चश्मों का वितरण, मोतियाबिंद मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए भेजा गया।
डीग। अमर दीप सेन। खोह में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन गुरुवार, 2 जुलाई 2026 को ग्राम खोह स्थित राजीव गांधी अटल सेवा केंद्र पर कल्याण करोति नेत्र संस्थान, मथुरा द्वारा किया गया। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मशहूर भजन संगीतकार हुकमचंद पाराशर एवं संघ डीग जिला सेवा प्रमुख सुखदेव पाराशर के सानिध्य में संपन्न हुआ।
104 मरीजों की हुई नेत्र जांच
शिविर में कल्याण करोति नेत्र संस्थान के डीग जिला प्रभारी भानु जोशी, नेत्र विशेषज्ञ सृजना जोशी, ऋषि शर्मा, नारायण शर्मा तथा अत्याधुनिक वाहन चालक ऋषि राजपूत की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और कुल 104 मरीजों की आंखों की स्क्रीनिंग की गई।
19 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान
नेत्र जांच के दौरान 19 मरीजों में मोतियाबिंद की स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 10 मरीजों को चश्मे वितरित किए गए। आंखों से संबंधित सामान्य समस्याओं जैसे पानी आना, खुजली होना तथा अन्य नेत्र रोगों के लिए मरीजों को आवश्यक दवाइयों का भी निशुल्क वितरण किया गया।
निशुल्क ऑपरेशन के लिए भेजे गए मरीज
शिविर के दौरान 7 मरीजों को अत्याधुनिक वातानुकूलित सचल वाहन के माध्यम से मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन के लिए कल्याण करोति नेत्र अस्पताल, गोवर्धन-मथुरा रोड, जचौदा (मथुरा) भेजा गया। यहां उनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
डीग विजन सेंटर से भी भेजे गए 5 मरीज
इसके अलावा कल्याण करोति नेत्र संस्थान द्वारा संचालित डीग विजन सेंटर (अमर टॉकीज के अंदर, कामा रोड, डीग) की नेत्र विशेषज्ञ तनु यादव ने भी अपने विजन सेंटर से 5 मोतियाबिंद मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए अस्पताल भेजा।
ग्रामीणों ने की शिविर की सराहना
शिविर में दी गई स्वास्थ्य सेवाओं से ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया। समस्त ग्रामवासियों ने कल्याण करोति नेत्र संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को समय पर नेत्र जांच और निशुल्क उपचार का लाभ मिल रहा है। संस्थान द्वारा भेजे गए सभी चयनित मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:

डीग, राजस्थान
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।