जनजाति गौरव दिवस पर हुआ विशाल भजन मंडली का आयोजन


कुशलगढ़, बांसवाड़ा, अरुण जोशी: राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा संचालित परशुराम विद्या आश्रम टीमेंडा बड़ा में जनजाति गौरव दिवस पर विशाल भजन मंडली का आयोजन रावकपरिषद के जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह डामोर की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से किया गया। सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती पर सभी ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। इसके बाद सभी संत महात्माओं ने सामूहिक रूप से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की आरती उतारी। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के जिला संगठन मंत्री वेलजी भाई देवदा ने आज के इस गौरव दिवस की रूपरेखा प्रस्तुत कर अतिथियों का परिचय कराया। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के जिला मंत्री मालजी भाई मईडा ने परिषद की विस्तार से जानकारी दी।जनजाति सुरक्षा मंच के प्रांतीय सहसंयोजक डॉक्टर वजहिंग मईडा ने जनजाति गौरव दिवस के ऊपर भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि हमें हमारे समाज, धर्म एवं संस्कृति की रक्षा स्वयं को बिरसा मुंडा बनकर करनी होगी। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के विभाग मंत्री भरत कुमावत में संघ के शताब्दी वर्ष की गौरव मय यात्रा के पांच परिवर्तन में- सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का जागरण, पर्यावरण संरक्षण, और नागरिक कर्तव्य की विस्तार से जानकारी दी, साथ ही साहित्य का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रावक परिषद के जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह डामोर ने समाज में फैली हुई कुरीतियां पर विस्तार से अपनी बात रखी और कहा कि हमें जनजाति समाज में जो धर्मांतरण हो रहा है उसे रोकने की आवश्यकता है !कार्यक्रम में कृष्णगिरी महाराज, कमल गिरी महाराज, राम सिंह जी महाराज, मानहींग महाराज, कलसिंह महाराज, हेमचंद महाराज, डॉक्टर जोहनसिंह देवदा डॉक्टर पारसिंह रणा फतेह सिंह देवदा, देवीलाल देवदा, केसर सिंह डामोर रूपसिंह जी, आश्रम प्रमुख प्रवीण ,नरु भाई ,शेखर भाई ,बादर भाई, तोलसिंह भाई, संत, भगत, मेट, कोतवाल, नारी शक्ति आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वेस्ता राम वसुनिया ने किया! आभार जिला श्रद्धा जागरण प्रमुख कृष्णगिरी महाराज ने जताया। यह जानकारी जिला संगठन मंत्री वेलजी देवदा ने दी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now