ये मानस मंडल को छोड़ कर कही और कैसे जाऊ


सागवाड़ा, बांसवाड़ा, अरुण जोशी: नगर के मानस मंडल सेवा संस्थान की ओर से 757 वा संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन पुनर्वास कॉलोनी में जसवंत सोनी के निवास स्थान पर हुआ। यजमान जसवंत सोनी ने भगवान रामजी व हनुमान जी का तिलक व माल्यार्पण द्वारा पूजन किया। जितेन्द्र सुथार ने गणपति पूजन व उत्तम पंचाल ने सरस्वती वंदना की। सौरभ भट्ट ने हनुमान जी का आव्हान किया। प्रीतम पंचाल व जितेन्द्र भट्ट ने सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का संगीतमय भजनों के स्वर पर गायन किया। कार्यक्रम के दौरान किशोर भावसार ने ये चमक ये दमक फुलवन सी महक सब कुछ सरकार तुम्हई से है…… चेतन गोगरोत ने मेरा नाथ तू है मेरे साथ तू है नहीं मै अकेला मेरे साथ तू है……प्रीतम पंचाल ने मेरा भोला भंडारी करता नंदी की सवारी…… सुरेश चंद्र भट्ट ने आवी सोना नि नगरी वारो देव मारो द्वारिका वारो…..राहुल भगत ने नजराना दिल का लाया बाबा तेरी नगरी से….. नकुल गोगारोत ने ये मानस मंडल को छोड़ कर कही और कैसे जाऊ………भावेश खींची ने है दुख भांजन मारुती नंदन सुन लो मेरी पुकार…… सहित एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत करने के साथ ही भावेश खींची के द्वारा ऑर्गन के मधुर स्वर लहरों व रुद्र नीरज के द्वारा ढोलक की थाप पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। विभिन्न वाद्ययंत्रों पर कर्मवीरसिंह राठौड़,ललित मिस्त्री, निलेश गामोट घोटाद, जगदीश सुथार,नरेंद्र पंचाल, जितेन्द्र भट्ट हेमंत भट्ट,व ऑक्टोपैड पर सचिन रावल ने संगत दी। नरेश भट्ट शिवलहरी व धार्मिक पंचाल ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। अंत मे यजमान परिवार द्वारा आरती उतार कर प्रसाद वितरित किया गया । इस अवसर पर कमलेश रावल, हरिश्चंद्र स्वर्णकार,अश्विन सोनी,धर्मेंद्र सोनी,शिवम् सोनी,हार्दिक सोनी, भंवरलाल सोनी, रमेशचंद्र सुथार,दिनेश सोनी,चार्मी सोनी,शोभा, आकांक्षा सोनी,निर्मला सोनी,भाविका सोनी,उमेश कलाल, आसपास क्षेत्र के कई धर्मप्रेमी मौजूद थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now