अजमेर मे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर हुई लाठी चार्ज के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Support us By Sharing

अजमेर मे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर हुई लाठी चार्ज के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

सवाई माधोपुर 19 जुलाई। राजस्थान की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के खिलाफ कल आरपीएससी कार्यालय के घेराव के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर भी सरकार के इशारे पर अजमेर के स्थानीय प्रशासन द्वारा भयंकर तरीके से लाठी चार्ज करने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने भारी संख्या में उपस्थित हुए और गहलोत सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की, साथ ही राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर अजमेर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी एवं जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है इस धोखे के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ और प्रदेश अध्यक्ष पर लाठीचार्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है इसकी युवा मोर्चा कड़े शब्दो में निंदा करता है।सरकार के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह मीणा, जिला महामंत्री चंपालाल मीणा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, अल्का शर्मा, पूर्व सभापति कमलेश जैलिया, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र राठौड़, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष मथुरिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीतम चैधरी, खंडार मंडल अध्यक्ष गंगाशंकर गौतम, जिला परिषद सदस्य एसपी बरियारा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी, जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, मनीष मीणा, पवन गुर्जर, अनूप गौतम, जिला मंत्री रोशन सैनी, बरनाला मंडल अध्यक्ष महेन्द्र गुर्जर, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश भारद्वाज, रवि शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अजय बसवाल, नीरज जैमिनी, युवराज चैधरी, विनोद सैनी, वजीरपुर मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जाट, कार्यालय मंत्री सुनील जोशी, महेश मानोली, महावीर चैधरी, मीडिया प्रभारी हनुमान जाट, दीपक उपाध्याय, बामनवास मंडल अध्यक्ष विजय मीणा, खंडार मंडल अध्यक्ष बंटी तिवाड़ी आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!