नैनीताल में बार एसोसिएशन ने कुमाऊं आयुक्त से उठाई जाम और न्यायालय की समस्याएं


बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने यातायात जाम और न्यायालय परिसर से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की, आयुक्त ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नैनीताल। ललित जोशी। नैनीताल बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्य सचिव दीपक रावत से शिष्टाचार मुलाकात कर न्यायालय से जुड़ी विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं के साथ-साथ नगर में लगातार बढ़ रही यातायात जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया।

यातायात जाम से न्यायिक कार्य हो रहे प्रभावित

प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को बताया कि नैनीताल शहर में लगातार लगने वाले यातायात जाम के कारण अधिवक्ताओं, वादकारियों और न्यायालय आने वाले लोगों को समय पर न्यायालय पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

अधिवक्ताओं ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, ताकि न्यायालय से जुड़े सभी लोगों को राहत मिल सके।

प्रतिनिधिमंडल ने दिए समाधान के सुझाव

बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जाम की समस्या के समाधान के लिए अपने सुझाव भी कुमाऊँ आयुक्त के समक्ष रखे। इसके साथ ही न्यायालय परिसर से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं के निराकरण की भी मांग की गई, ताकि न्यायिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

आयुक्त ने शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्य सचिव दीपक रावत ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से रखी गई सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

ये अधिवक्ता रहे मौजूद

मुलाकात के दौरान बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कमल सुयाल, उपसचिव नीरज गोस्वामी, राकेश सुयाल, दयाकिशन पोखरिया, शिवांशु जोशी, नवीन भट्ट, मुकेश कुमार, सरिता बिष्ट, जया आर्या सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *