गांव इकलेरा में दो पक्षों में हुआ झगड़ा, दोनों पक्षों के 7 लोग हुए गंभीर रूप से घायल


डीग 3 फरवरी – डीग जिलें के गांव इकलेरा में सोमवार की सांय करीब 4 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया।और झगड़े में फायरिंग व पथराव हो गया।जिसमें दोनों पक्षों के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान झगड़े की सूचना मिलते ही सीओं धर्मराज,व डीग कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।और घायलों को डीग चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सीओं धर्मराज ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव इकलेरा में केहरी व भोवल पक्ष में झगड़े की सूचना मिली थी।जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची।और झगड़े की जानकारी ली।
चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार झगड़े में एक पक्ष के सतीश पुत्र भोवल 30 वर्ष,जल्लो पुत्र रघुवीर 50 वर्ष,भोवल पुत्र बल्लों 55 वर्ष,प्रेम सिंह पुत्र मटोल 40 वर्ष एवं दूसरे पक्ष के केहरी,पप्पू,पप्पी गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर हालत होने के चलते दोनों पक्षों के 7 लोगों को भरतपुर रैफर किया है।


यह भी पढ़ें :  हरनारायण माली बने महासभा के प्रदेश सचिव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now