डीग 12 अप्रैल|डीग जिलें में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई।
इस दौरान सुबह से ही मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
इसी कड़ी में डीग शहर के मुख्य बाजार लक्ष्मण मंदिर के नीचे से विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव मनाते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
इसी तरह किले गेट से हनुमान मानव सेवा समिति द्वारा भी शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जो शहर के कामां रोड़ स्थित लाला वाले कुण्ड़े पर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा में महिला पुरुष भगवान राम और हनुमान जी महाराज की जयघोष करते हुए बैंडबाजों की धुन पर नाचते गाते हुए चल रहे थे।इस दौरान जल महल स्थित हनुमान मंदिर,बुर्जा वाले हनुमान मंदिर,अगर दत्ता बगीची हनुमान मंदिर,चांदनी वाले हनुमान मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भी हनुमान जन्मोत्सव मनाई गई।
इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष भूरी सिंह फौजदार, ज़िला मंत्री विमलकुमार एडवोकेट,भाजपा नेता लखपत गुर्जर,जिला संयोजक बजरंग दल नितेश चौधरी,सह जिला संयोजक उमेश कुमार,नीरज खटाना, धुव्र गर्ग, डॉ महेंद्र सिंह,पुरषोतम साहू ,अमोल पहलवान,मोहन श्याम गुर्जर, विश्राम सिंह,गिरीश शर्मा, मुकेश शर्मा, राजेश शर्मा,नितिन गुप्ता, निशांत कुमार,सुमित जंगम,नमन सौंनी,नमन सचदेवा,कृष्णा टोला, हर्षवर्धन उपाध्याय,सानू उपाध्याय,निखिल पाराशर,डिम्पी शर्मा,नागेश उपाध्याय,कामेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।