भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें माता के चित्र को सुसज्जित रथ में ले जाया गया


कुशलगढ़| माता मगरी टेकरी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें माता के चित्र को सुसज्जित रथ में ले जाया गया। जिसे प्रजापत समाज द्वारा व्यवस्थित किया गया। लोक आस्था इन आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माता शीतला से चर्म रोगों व बीमारियों से रक्षा करने की प्रार्थना की। शोभायात्रा से पहले भक्तों ने घरों में एक दिन पहले बना ठंडा भोजन (बसौड़ा) माता को अर्पित किया।इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई जाे मगरी माता मंदिर से नगर के प्रमुख मार्गाें से होते हुए वापस मगरी माता मंदिर पहुंची और महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। जगह जगह पर माताजी की शोभायात्रा में भक्तो द्वारा पुष्प वर्षा की गई।शीतला सप्तमी पर माताजी को नैवेद्य के रूप में एक दिन पहले बने व्यंजनों का भाेग लगाया। अध्यक्ष राजकुमार, भैरुलाल प्रजापत, राजू प्रजापत, प्रजापत समाज के वरिष्ठ बाबूलाल प्रजापत, राजू, राजेश, मनीष, देवीलाल, पवन, लोकेंद्र, चेतन, महेश, बाबूलाल, दिनेशए, विजय, भरत सहित बड़ी संख्या में प्रजापत समाज के लाेग रात्रि से मंदिर पर व्यवस्था में लगे रहे।


यह भी पढ़ें :  सूरौठ में विश्व आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सुधार के बिंदुओं पर हुई चर्चा 
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now