नगर पालिका के कचरे का निस्तारण हेतु नगर के जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की एक बैठक


कुशलगढ़| नगर पालिका के कचरे के निस्तारण के समाधान के लिए जिला कलेक्टर से मिलकर समाधान किया जाएगा निर्णय लिया गया।
नागनाथ महादेव मंदिर परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र आहारी की उपस्थिति में नगर के जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की एक बैठक में प्रमुख रूप से नागनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की गई महादेव मंदिर के सामने बने परिसर में लंबे समय से कचरा के ढेर लगा हुआ है जहां कचरे का निस्तारण नहीं होने से अपशिष्ट पदार्थ गोवंश खा लेते हैं कचरे के ढेर में प्लास्टिक में आग लग जाती है ऐसे में उसकी धूआ और कचरे की बदबू से राहगीर और मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसको लेकर बैठक आज आयोजित की गई।नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र आहारी ने कहा कि जिला प्रशासन ने कुशलगढ़ के लिए गांव हिंडोलिया चारण में पालिका कचरा निस्तारण के लिए भूमिआवंटित की किंतु ग्रामीणों का विरोध की वजह से उसे स्थान पर कचरा नहीं ले जाया जा रहा है स्थिति उत्पन्न हो रही है
पालिका अध्यक्ष जितेंद्र अहारी कहा कि हमें एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर को मिलकर इस समस्या का समाधान के लिए स्थाई समाधान करना होगा। पूर्व पालिका अध्यक्ष व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रेखा जोशी ने कहा कि कचरा निस्तारण के लिए हमें भूमि आवंटित के लिए जिला कलेक्टर से मिलना है किंतु कई जिम्मेदारियां पालिका के साथ हमारी भी है जहां में प्लास्टिक के उपयोग और अन्य चीजों पर हमें भी पालिका का सहयोग करना चाहिए हम सब मिलकर इस समस्या का समाधान करने का प्रयास करें पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा जिनेंद्र सेठिया आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हो कहा कि हमें कोई ठोस निर्णय लेना होगा और कचरा निस्तारण के लिए स्थान चयन कर और उनकी दीवारें ऊंची बनाया जाए प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध किया जाए और गोवंश के मालिकों द्वारा उन्हें खुला छोड़ देते हैं होने पाबंदी किया जाए इस समस्या का समाधान की बात कही।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now