रामदेवरा मे आयोजित नेत्र कुम्भ एवं दिव्यांगजन की राष्ट्र मे अहम भूमिका को लेकर सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र पर बैठक आयोजित की


गंगापुर सिटी, 27 अप्रैल। पंकज शर्मा। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसन्धान मंडल (सक्षम टीम) से सक्षम राजस्थान की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी एवं संयोजिका डॉ सरिता बंसल एवं सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र प्रभारी कृष्ण बल्लभ शर्मा ने बताया की हमारे देश की शान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय डॉ.मनु भाई जी पुरोहित का प्रवास सवाई माधोपुर जिले की सपोटरा और गंगापुर दोनो तहसीलों में रहा। जिला महिला प्रमुख कुशला खुटेटा एवं जिला कोषाध्यक्ष बबिता जिंदल ने बताया की सर्वप्रथम सक्षम दिव्यांग केंद्र पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ मनु जी व प्रान्त सचिव राजेंद्रजी धाकड़ का स्वागत सत्कार टीका एवं दुप्पटा पहनाकर किया गया। डॉ.मनु भाईजी ने गंगापुर सिटी के सक्षम दिव्यांग सेवा प्रकल्प का अवलोकन किया, व्यवस्थाओं की प्रशंसाओं के साथ आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सक्षम के बारे में समस्त सक्षम टीम के उद्देश्यों को विस्तार से समझाया। जिसमें 7 आयाम,7 प्रकोष्ठ एवं 21 दिव्यांगता की जानकारी दी। साथ ही RPD 2016 act एवं रुणिचा धाम में लगने वाले नेत्र कुम्भ के बारे में विस्तृत चर्चा की और आगामी योजनाओं को बताया। जिलाध्यक्ष सुधा गुप्ता व सचिव वर्षा नाटाणी ने कहा की रामदेवरा मे होने वाला नेत्र कुम्भ 22 जुलाई से 2 सितम्बर तक रहेगा वार्षिक योजना 2025 वर्ष भर के 7 आवश्यक कार्यक्रमों एवम् दिव्यांग मित्र योजना के बारे में बताया। सहसचिव सीमा गुप्ता व राधा दीक्षित ने बताया की बैठक के अन्त में कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ। डॉ. सरिता बंसल ने बताया की बैठक मे जिला उपाध्यक्ष ममता खंडेलवाल, उर्मिला गुप्ता, ज्योति गुप्ता, बलराम शर्मा, ऋतिक शर्मा, अवदेश, डॉ गौरव सहित समस्त सक्षम कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now