प्रयागराज।ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी यमुनानगर के विभिन्न प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व सह-संयोजको संग जिलाध्यक्ष यमुनानगर विनोद प्रजापति के अध्यक्षता में केन्द्रीय चुनाव कार्यालय रामपुर करछना में बैठक आयोजित हुई। जिसके मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं से कहा लोकसभा का चुनाव राष्ट्र को वैभव तक पहुंचाने का चुनाव है। इसमें सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुटकर राष्ट्रनिर्माण में अहम् भूमिका निभानी होगी। लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल ने कहा चुनाव के समय प्रकोष्ठ के बड़ी जिम्मेदारी कमल खिलाने हेतू होती है जिसे अब निभाने का सही समय आ गया है।जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपने अपने विभाग के लोगों ने निरंतर सम्पर्क संवाद स्थापित कर कमल खिलाने का आग्रह करें। एक बार फिर मोदी सरकार बनाने हेतू एक-एक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि बैठक में कानून एवं विधि प्रकोष्ठ, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, व्यावसायिक प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ,मछुआरा प्रकोष्ठ, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें। संचालन जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल ने किया।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।