प्रयागराज। एक राष्ट्र-एक चुनाव प्रबुद्ध समागम जनजागरण संवाद कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा बारा का बुधवार को ब्लाक सभागार जसरा में आदित्य नारायण शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि इलाहाबाद लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रहें योगेश शुक्ला ने प्रबुद्ध समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के बडे संसाधन का दुरुपयोग बार-बार चुनाव होने से होते है। बार-बार चुनाव से पूर्व लगने वाले आचार संहिता विकास का ब्रेकर हैं। जो देश के भविष्य के लिए आर्थिक खतरा हो सकते है। श्री शुक्ल ने आगें कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन आजादी के बाद कांग्रेस के सरकारों में भी होते थें। लेकिन कांग्रेस ने धारा 356 का दुरूपयोग करते हुए चुनीं हुए सरकारों को गिराने का कार्य करती हुई बार-बार देश को चुनाव की ओर ले जाकर वित्तीय संसाधनों का दुरुपयोग कराया जो विकसित भारत के लिए ख़तरे है। योगेश शुक्ला ने कहा विपक्ष एक राष्ट्र एक चुनाव से आमजन में भ्रम फैलाने का कार्य करता है कि कही लोकसभा चुनाव साथ विधानसभा चुनाव हुए तो मोदी मोदी के नारें और लहर में विपक्षी हवा में उड़ जाएंगे इसलिए कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी विरोध करते है। जबकि पूर्व राष्ट्रपति की अध्यक्षता में बनी समिति देश में कानूनी परिवर्तन के लिए जनसमर्थन जुटाकर राष्ट्रपति को सुझाव दे रहे हैं। श्री शुक्ला ने प्रबुद्ध वर्ग का जागरूकता के लिए आह्वान करते हुए धर्म और समाज के हित के लिए नागरिकों जागरुक करने का आह्वान किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्रों पर पुष्पार्चन करते हुए आतंक के खिलाफ पहलगाम हमले के द्धारा लिए गए बदला पर देश के सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा। स्वागत व संचालन जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने किया आभार अध्यक्षता कर आदित्य नारायण शुक्ल ने व्यक्त किया कार्यक्रम के जिला संयोजक राजेश्वरी तिवारी, सह-संयोजक अजय सिंह,संतोष त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ल प्रचंड, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला,अखिलेश सिंह पटेल, बंदना सिंह, दिनेश प्रजापति, आशीष पाल, हरिकांत पांडेय,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक संतोष सिंह, वीरेंद्र शुक्ला आदि ने भी वन-नेशन वन इलेक्शन पर अपने विचार व्यक्त किए।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।