गंगापुर सिटी | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मातृशक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मां सरस्वती एवं विवेकानंद जी के चित्रपट के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा बहनों के तिलक लगाया और वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं की स्थिति एवं भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में अभाविप प्रांत उपाध्यक्ष श्री धर्मवीर मीना और राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापुर सिटी के प्राचार्य डॉ बी.एल.मैनावत , बहन प्रतिभा की विशेष उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि डॉ मैनावत ने बताया कि बालिकाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त बनाने की आवश्यकता है, तभी सशक्त समाज का निर्माण सम्भव हो सकेगा। मुख्य वक्ता श्री धर्मवीर मीना ने बताया कि समाज में आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर को साकार करने की आवश्यकता है क्योंकि आज संस्कार युक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता है। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री अभिषेक सोनवाल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री लक्ष्मीकांत गुप्ता ने बताया कि हमारा सौभाग्य है कि आज हम मां भारती की गोद में स्वप्न को साकार कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन श्री रोहित मीना ने किया और श्री बादल घुणावत ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बालिकाओं के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कुनाल सोनवाल, गौरव शाक्या, रोहित मीना, बादल बैरवा,कुंदन झा, अक्षत बंसल, कुलदीप गुर्जर, सोनम मीना,राशि शर्मा, कोमल गुप्ता, मनीषा, रिंकी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।