प्रयागराज। एक राष्ट्र एक चुनाव” के विषय पर यमुनापार जिला द्वारा एनजीओ सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन बुधवार को पीड़ी महाविद्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय ने कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न सामाजिक संगठनों से कहा एक राष्ट्र एक चुनाव” राष्ट्र हित में उठाया गया बहुत बड़ा क़दम है। बार-बार चुनाव होने से विकास का पहिया रूक जाता है। देश के विकास के धन की वर्वादी होती हैं। एक राष्ट्र एक चुनाव से चुनाव संबंधी विवाद और अपराध कम होंगे, जिससे अदालतों पर बोझ कम होगा। एक साथ चुनाव कराने से मतदाताओं के लिए सुविधा और आसानी सुनिश्चित होगी, मतदाताओं को बार-बार मतदान से मुक्ति के साथ,मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगीं। पूर्व विधायक ने एक राष्ट्र एक चुनाव के फ़ायदे की वृस्तृति जानकारी देते हुए बताया 1951 से 1967 तक लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ आयोजित होते थें। इसे फिर लागू करने के लिए आप सभी के समर्थन और जन-जन में जागरूकता लाने के अभियान को आप सभी के प्रयासों से सफल बनाना होगा। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा वन नेशन वन इलेक्शन देश को दिशा देने वाला विकास की कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश मिश्र ने संचालन किया । नवीन शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक राजेश्वरी तिवारी,जिला सह-समन्वयक अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रजापति,अशोक पाण्डेय,जय सिंह पटेल,प्रकाश शुक्ल प्रचंड, राजमणि पासवान,अवधेश मिश्रा,सर्वेस पांडेय, शिव प्रसाद केसरवानी आदि के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहें।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।