कुशलगढ़|बड़ोदिया कस्बे में बुधवार सुबह 10 बजे वीर कल्लाजी राठौड़ मंदिर प्रांगण से दर्शन करते हुवे 25 यात्रियों का दल प्रयागराज महाकुम्भ सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शनार्थ रवाना हुवा। प्रयागराज महाकुंभ यात्री दल में विनोद पानेरी उर्मिला पानेरी हीरालाल सुथार मंजुला सुथार मोहनलाल जोशी विमला जोशी प्रवीण सुथार भावना सुथार रमेशचंद्र पाठक मंजुला पाठक परमेश्वर पाठक पुष्पा पाठक रमेश सुथार माया सुथार जमनालाल पाठक महालक्ष्मी पाठक भवरलाल ठाकुर धनवंती ठाकुर नवीन व्यास रंजना व्यास जमना पटेल उमाकांत जोशी मधुदेवी पाठक शकुन्तला पंचाल सुशीला पाठक है।श्री महामाया यात्रा प्रवास संघ रक्षा ट्रावेल्स के कैलाशचंद्र सामरिया ने बताया कि समस्त दर्शनार्थी प्रयागराज महाकुंभ के अलावा अन्य धार्मिक स्थलों में उज्जैन महाकाल मंदिर हरसिद्धी माता मंदिर क्षिप्रा स्नान मंगलनाथ भैरव कुबेरेश्वर धाम सिहोर तुलसीघाट स्फटिक शिला तीर्थ स्नान कुम्भ स्नान लेटे हनुमानजी दर्शन सन्त महात्मा दर्शन त्रिवेणी संगम ऋषी तीर्थ कुंड स्नान व दर्शन नेमिषारण्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर सरयू स्नान हनुमान गढ़ी कनक भवन अयोध्या काशी विश्वनाथ दर्शन अस्सी घाट दशाश्वमेध घाट मणिकर्णिका घाट गंगा स्नान अन्नपूर्णा दर्शन बनारस सहित बागेश्वर धाम छतरपुर मध्यप्रदेश की यात्रा करेंगे।