नाबालिक लड़की से मनचले युवक ने किया छेड़छाड़


लड़की के पिता ने मनचले युवक पर लगाया गंभीर आरोप

मुकामी पुलिस को तहरीर देकर लगाई इंसाफ की गुहार

युवक बकरा पकड़ने के बहाने बहला फुसला कर घर से ले गया बाहर

अकेले में करने लगा छेड़छाड़ लड़की ने किया शोर शराबा तो धमकी देते युवक हुआ फरार

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है,जिसमें लड़की के पिता ने स्थानीय थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।आरोप है कि गांव का ही एक युवक उनके नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर बकरा पकड़ने के बहाने ले जाकर छेड़खानी करने लगा, लेकिन लड़की के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़ कर फरार हो गया।शिकायत पत्र के तीन दिन बीत जाने के बाद भी मुकामी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जो चिंताजनक है। ऐसे मामलों में पुलिस और प्रशासन को तुरंत जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए और आरोपियों को सजा दिलानी चाहिए। यह मामला एक बार फिर से महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ होने वाली छेड़खानी और उत्पीड़न की समस्या को उजागर करता है।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और आरोपी को सजा मिलती है या नहीं। बहरहाल इस मामले की हकीकत क्या है, यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। हाला कि पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर छानबीन में जुटी हुई है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now