गंगापुर सिटी इकाई की नई कार्यकारिणी में ओमप्रकाश गुर्जर को नगर अध्यक्ष और तरुण मीना को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
गंगापुर सिटी। एबीवीपी गंगापुर सिटी की नगर कार्यकारिणी की घोषणा गंगापुर सिटी के एक निजी विद्यालय में की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) गंगापुर सिटी जिले की गंगापुर सिटी इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन जिला प्रमुख की अनुमति तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। नई कार्यकारिणी में ओमप्रकाश गुर्जर को नगर अध्यक्ष तथा तरुण मीना को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई कार्यकारिणी की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से विभाग प्रमुख जगदीश मीणा, विभाग संयोजक लोकेश मीणा तथा विभाग संगठन मंत्री अनिरुद्ध कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई और नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए।
संगठन को मजबूत करने और छात्र हितों पर रहेगा फोकस
इस अवसर पर जिला संयोजक अभिषेक सोनवाल ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा छात्र हितों की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से नई टीम में विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन की विचारधारा और छात्र हितों को प्राथमिकता देगा।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
घोषित कार्यकारिणी में ओमप्रकाश गुर्जर को नगर अध्यक्ष, तरुण मीना को नगर मंत्री, अंकिता लालावत, कविता महावर एवं विकास जांगिड़ को नगर सह मंत्री बनाया गया।
इसके अलावा हिमानी जांगिड़ को नगर छात्रा प्रमुख, तनिष्का सैन को एसएफडी (SFD) संयोजक, शिवम को एसएफडी सह-संयोजक, संदीप गुर्जर को एसएफएस (SFS) संयोजक, अमन चौधरी को एसएफएस सह-संयोजक, भरत मीणा को आरकेएम (RKM) संयोजक, राघव मीणा को जनजाति संयोजक तथा गणेश मीना को जनजाति सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
इसी प्रकार सुमित वर्मा को नगर महाविद्यालय प्रमुख, नवीन वेदवाल को खेलो भारत संयोजक, मोनिका सैन, धारासिंह गुर्जर तथा करण मीणा को विभिन्न संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए। वहीं अक्षत मीना और कुनाल सोनवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
नव-नियुक्त पदाधिकारियों को दी गई शुभकामनाएं
कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक अभिषेक सोनवाल ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी छात्र संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए राष्ट्रहित और छात्र कल्याण के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगी तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।