गंगापुर सिटी में रिकॉर्ड सदस्यता अभियान की रणनीति तैयार


गंगापुर सिटी में आयोजित विभाग सदस्यता कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने और सदस्यता अभियान को गति देने की रणनीति बनी।

गंगापुर सिटीएबीवीपी सदस्यता कार्यशाला के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जयपुर प्रांत के सवाई माधोपुर विभाग की विभाग सदस्यता कार्यशाला का आयोजन नगर इकाई गंगापुर सिटी स्थित गुलकंदी देवी आदर्श विद्या मंदिर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य आगामी सत्र के लिए सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाना तथा अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने की रणनीति तैयार करना रहा।

जयपुर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोज सैनी ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विभाग के अंतर्गत आने वाली सभी नगर इकाइयों एवं संपर्क क्षेत्रों में सदस्यता अभियान को गति देना और अधिकतम संख्या में विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूर्व योजना के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अभाविप परिषद गीत प्रस्तुत किया गया तथा निर्धारित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन संगठन की रीति-नीति के अनुसार विभाग प्रमुख जगदीश मीणा और विभाग संयोजक लोकेश मीणा के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभाग प्रमुख जगदीश मीणा ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों को गति देने के लिए पूर्व नियोजन के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रत्येक नगर इकाई में प्रमुख कार्यकर्ताओं का प्रवास सुनिश्चित कर सदस्यता अभियान को तेज गति से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

पूर्ण योजना के साथ सदस्यता अभियान चलाने पर जोर

विभाग संयोजक लोकेश मीणा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जिले की पूर्ण योजना बनाकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका आवश्यक है और सभी को मिलकर सदस्यता अभियान को सफल बनाना है।

इस अवसर पर जयपुर प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष धर्मवीर मीना, विभाग छात्रा प्रमुख पम्मी शर्मा तथा विभाग संगठन मंत्री अनिरुद्ध कुलश्रेष्ठ ने छात्र शक्ति को राष्ट्र निर्माण एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।

विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर चलेगा जनसंपर्क अभियान

एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक राशि उपाध्याय ने बताया कि कार्यशाला में सदस्यता अभियान की विस्तृत योजना तैयार की गई है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। छात्र-छात्राओं को परिषद की नीतियों और गतिविधियों की जानकारी देकर रिकॉर्ड संख्या में सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यशाला में नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश गुर्जर, मनोज सैनी, अभिषेक सोनवाल, सचिन गुर्जर, गौरव शाक्य, राशि उपाध्याय, आकाश सैनी, कौशल शर्मा, राहुल जागा, नवीन, तरुण मीणा, दारासिंह गुर्जर, खुशी जगरवाल, कविता महावर, पायल सैन, हिमानी जांगिड़ सहित स्थानीय इकाइयों के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *