स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एबीवीपी ने आयोजित की संगोष्ठी, युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तत्वावधान में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय पीजी महाविद्यालय एवं बामनवास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन और युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रांत सह मंत्री नीतेश चौधरी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संन्यासी नहीं, बल्कि युवाओं के ऊर्जा पुंज थे। उनके विचार आज के आधुनिक युग में और भी अधिक प्रासंगिक हैं। युवाओं को ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको’ के मंत्र को आत्मसात करना चाहिए।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुमित्रा मीना ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोज सैनी द्वारा किया गया। इसी के साथ भाग सयोजक सचिन शर्मा उपस्थित रहा , जिन्होंने संगठन की रीति-नीति और युवा सशक्तिकरण पर अपने विचार छात्रों तरुणाई से स्वामी विवेकानंद जी के इतिहास एवं उनके पद चिन्ह पर चलने के लिए आवान किया और इसी के साथ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विचार भी साझा किए।

यह भी पढ़ें :  रघुवंटी गांव चारों तरफ पानी से घिरा, रेस्क्यू टीम के साथ प्रशासन ने पहुंचाई राहत
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एबीवीपी ने आयोजित की संगोष्ठी, युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर स्वामी विवेकानंद के जयकारों से गूंज उठा और उपस्थित युवाओं ने राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अभिषेक सैनी , कौशल शर्मा , सुरती शर्मा , सोनिका मीणा, चंचल सैनी , रिंकू बेरवा नेहा चतुर्वेदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now