किशोरी से छेडछाड़ का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा


नदबई, 28 अक्टूबर।ग्रामीण क्षेत्र में किशोरी से छेडछाड कर दुष्कर्म प्रयास करने के मामलें में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो ग्रामीण क्षेत्र निवासी चरन जाटव को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि, करीब एक पखवाडे पहले गिरफ्तार आरोपी ने बहला फुसलाकर किशोरी से छेडछाड करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बाद में किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी किशोरी को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। मामलें में पीडित किशोरी के चाचा ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। बाद में पुलिस ने जांच पडताल कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


यह भी पढ़ें :  चार दिवसीय अग्रसेन महोत्सव के दूसरे दिन मेहन्दी प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now