किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा


नदबई। लखनपुर थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म कर फरार होने के मामलें में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार यूपी मथुरा महवन निवासी अनिल कुमार पुत्र महावीर जाटव को महवन में स्थित निवास से हिरासत में लिया। बाद में जांच पडताल दौरान शिनाक्त होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि करीब ढाई माह पहले ग्रामीण क्षेत्र निवासी पीडित किशोरी अपने घर में अकेली कार्य कर रही। इसी दौरान आरोपी ने घर में घुसकर किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया। बाद में शोर-शराबा होने पर फरार हो गया। मामलें में पीडित किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बाद में पुलिस ने जांच पडताल कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

 


यह भी पढ़ें :  नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को 5 वर्ष का कठोर कारावास‌।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now