राघवाचार्य के देवलोकगमन होने पर आचार्यश्री रामदयालजी ने दी श्रृद्वांजलि

Support us By Sharing

शाहपुरा|रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगतगुरू आचार्यश्री रामदयालजी महाराज ने रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्यजी महाराज के देवलोकगमन पर संवेदनाएं जताई है। राघवाचार्य का आज सुबह देवलोकगमन हो गया है।

शुक्रवार को जगतगुरू आचार्यश्री रामदयालजी महाराज ने कहा, इससे अध्यात्म जगत को बड़ी क्षति हुई है। संस्कृत व संस्कृति के प्रति उनका अनुराग सदा रहा है। गौमाता की सेवा के लिए युगों-युगों तक याद किया जायेगा। राम मन्दिर आंदोलन के समय खूब मिला उनका सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा मानवता को जागृत किया है।
आचार्यश्री कहा कि उनका देवलोक में चले जाना सनातन धर्म के साथ-साथ संपूर्ण समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं उनके अनुयायियों को यह दुरूख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। आचार्यश्री ने राघावाचार्य को अपनी भावांजली देते बताया कि उनका शाहपुरा रामनिवास धाम में भी कई बार आना हुआ है।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!