अवैध सिलिका सेंड खनन रोकने को हुई छापेमारी की गई कार्यवाही


अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर बारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत परवेजाबाद में सिल्का सेंड के अवैध खनन के खिलाफ गुरुवार को खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी ने बड़ी कार्यवाही की है। अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई जिसमें जुर्माना और मुकदमा दर्ज करना शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक अवैध खनन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए लाखों का जुर्माना लगाया गया है। अवैध खनन के खिलाफ आठ लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज करते हुए तीन खदानों पर भारी जुर्माना लगाया गया है। बातचीत के दौरान खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी ने बताया कि अवैध खनन माफियाओं को बक्सा नहीं जाएगा आगे भी इसी तरह कार्यवाही जारी रहेगी। अवैध खनन से राजस्व नुकसान प्राकृतिक संसाधनों का क्षरण और पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अवैध खनन को रोकने के लिए सरकार द्वारा कठोर कदम उठाए गए हैं जिसमें दंड को बढ़ाना और निगरानी करना शामिल है। बताते चलें कि छापेमारी के दौरान अवैध खनन माफियाओं को भनक लगते ही हड़कंप मच गया। अवैध खनन में लगे ठेकेदार और उनके गुर्गे भागते नजर आए। छापेमारी के दौरान मची हलचल से अवैध खनन माफियाओं में अफरा तफरी मची रही।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now