सवाई माधोपुर 26 मई। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी उच्च माध्यमिक परीक्षा के परिणाम में जिला मुख्यालय पर स्थित बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर की बालिकाओं ने परचम लहराते हुऐ उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यालय एवं अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।
विद्यालय प्राचार्य महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि उच्च माध्यमिक परीक्षा में विज्ञान वर्ग में विद्यालय की उर्वशी शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किये वहीं कला वर्ग में तालेआ मिर्जा ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। उन्होने बताया कि विज्ञान वर्ग में विद्यालय की छः बालिकाओं ने 95 प्रतिशत से अधिक सहित कुल 10 बालिकाओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।