नशे को जड़ से साफ करना है। साथ ही वारंटियों को बख्शा न जाये, डॉ. मंजूनाथ टीसी


नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास पूरे जनपद नैनीताल में नशे को जड़ से साफ करने का सकंल्प एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी की टीम ने लिया । जनपद नैनीताल में कोई दिन ऐसा नहीं है जिस दिन नशे के तस्करों की धरपकड़ न हो।
इधर मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के मार्गदर्शन एवं अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एएनटीएफ टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए चौकी मंगलपड़ाव क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त फैज सैफी पुत्र बादुल्ली सैफी निवासी गौजाजाली थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र- 31 वर्ष के कब्जे से 11.66 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में मु0 एफ0आई0आर0 नं0- 394/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम फैज सैफी पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

वही दूसरी ओरकोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार,

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी सभी प्रभारियों को वारंटों की शत प्रतिशत तामील तथा वारंटियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा वाद संख्या- 1686/2024 धारा 138 एन0आई0 एक्ट में वारंटी अनिल जायसवाल पुत्र हरिशंकर जायसवाल* निवासी जीतपुर नेगी उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now