एडीजी एमएन दिनेश ने डीग के ऐतिहासिक जल महल का किया भ्रमण


दो दिवसीय दौरे के दौरान एडीजी ने जल महल परिसर का अवलोकन किया, उद्यानों और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी ली तथा हनुमान मंदिर में दर्शन किए।

डीग | एडीजी एमएन दिनेश ने अपने दो दिवसीय डीग दौरे के दौरान ऐतिहासिक जल महल का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने जल महल परिसर के विभिन्न ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करते हुए उनकी विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एमएन दिनेश ने जल महल परिसर स्थित हरे-भरे उद्यान, सावन-भादो, नंद भवन, संगमरमर का झूला तथा फव्वारों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की ऐतिहासिक और स्थापत्य विशेषताओं के बारे में भी जानकारी ली।

रूप सागर और गोपाल सागर का किया अवलोकन

जल महल भ्रमण के दौरान एडीजी एमएन दिनेश ने रूप सागर और गोपाल सागर का भी अवलोकन किया। उन्होंने परिसर की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व को नजदीक से देखा।

हनुमान मंदिर में किए दर्शन

भ्रमण के दौरान एडीजी एमएन दिनेश ने परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पंडित ओम प्रकाश ने उन्हें तिलक लगाकर एवं पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद

इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा, डीएसपी सीताराम बेरवा, थाना अधिकारी रमेश नरेश मीणा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *