एडीएम चंदन दुबे ने संभाला कार्यभार


एडीएम चंदन दुबे ने संभाला कार्यभार

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी/शाहपुरा कलेक्ट्रेट में बुधवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंदन दुबे ने अपना पदभार संभाल लिया है। दुबे कोटा से स्थानांतरित होकर शाहपुरा आये है। एडीएम दुबे ने यहां पदभार संभालने के बाद जिला कलेक्टर डा. मंजु से मुलाकात की।
बाद में अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंदन दुबे का शाहपुरा एसडीओ पुनित गेलड़ा व पालिका ईओ भानुपताप सिंह ने स्वागत किया। एडीएम दुबे ने शाहपुरा के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ कहा कि सरकार की योजनाओं की क्रियान्विति के साथ ही आम जनता को त्वरित लाभ मिले, इसका हर संभव प्रयास होगा।


यह भी पढ़ें :  संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में गंगापुर सिटी में निकाला गया फ्लैगमार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now